Wednesday, October 21st, 2026

एडेड जूनियर शिक्षक भर्ती परीक्षा और यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद टीईटी संभावित

 प्रयागराज  
उत्तर प्रदेश के 3049 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 390 और सहायक अध्यापकों के 1504 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बुधवार से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम संरचना, परीक्षा अवधि सहित विस्तृत दिशा निर्देश वेबसाइट https://updeled.gov.in पर उपलब्ध है।

इसकी परीक्षा 18 अप्रैल को होगी। इसके बाद 24 अप्रैल से 12 मई तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा है। इन परीक्षाओं के बाद ही अब उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) संभावित है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी पूर्व में टीईटी के लिए दो बार प्रस्ताव भेज चुका है लेकिन सरकार ने टीईटी की बजाय पहले शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंप दी।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल टीईटी नहीं हो सका था।  2020 की टीईटी में 10 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है।

 

Source : Agency

पाठको की राय